76, Kalka Mata Mandir Road, Ganesh Nagar, Pahada, Udaipur, Rajasthan - 313001

द्वि-वार्षिक समारोह एवं नई कार्यकारिणीं का चयन

उत्तर भारतीय विकास संस्थान उदयपुर की दिनांक 24.12.2014 रविवार को लॉयन्स क्लब भवन, हिरण मगरी, सेक्टर-4, में द्वि-वार्षिक समारोह रखा गया। जिसमें संस्थान के सभी पदाधिकारी सदस्य  परिवार सहित भारी संख्या में उपस्थित हुये | इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री श्रवण कुमार, महा प्रबन्धक दूर संचार, जिला उदयपुर एवं विशिष्ट अतिथि श्री एन.डी. प्रजापत, प्रवर अधीक्षक डाकघर, उदयपुर मण्डल थे | समारोह की अध्यक्षता श्री जी.बी.सिंह ने की | मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में संस्थान द्वारा किये गये कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा की तथा प्रत्येक नागरिक को कठिन परिश्रम कर अपनी विशिष्ठ पहचान बनाने हेतु प्रेरित किया | विशिष्ठ अतिथि श्री एन.डी.प्रजापत ने संस्थान के सदस्यों की भारी संख्या में उपस्थिति देखकर खुशी व्यक्त की | संस्थान द्वारा किये गये कार्य निर्धन छात्र-छात्राओं को लेखन सामग्री, वितरण तथा दूर-दराज के स्कूलों वृक्षारोपण कार्यक्रम की प्रशंसा की | इसी क्रम में उन्होंने आमजन को समाज सेवा से जुड़ने का आह्वान किया तथा स्वच्छ भारत मिशन को सफल बनाने की अपील की | संस्थान के संरक्षक श्रीमती हबीबा बानू ने कन्या भ्रूण हत्या का मूल कारण समाज में व्याप्त दहेज प्रथा को बताया | साथ ही दहेज न लेने न देने की शपथ दिलाई | महासचिव श्री अजब सिंह यादव ने संस्थान के गत दो वर्षो का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया। सभी सदस्यों को तन-मन-धन से संगठित होकर जनसेवा में आगे आने का आह्वान किया |
संस्थान परिवार के बच्चों ने श्रेष्ठ चित्रकला में स्वच्छ भारत व कन्या भ्रूण हत्या पर प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान क्रमशः सुश्री प्रीति कुशवाहा, श्री मेहुल मिश्रा एवं प्रतीक्षा ने पुरुस्कार प्राप्त किया | इसी तरह कविता एवं संगीत में जूनियर ग्रुप में सूर्य प्रताप सिंह यादव, अरुणा यादव, ब्रजेश लोधी ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरुस्कार प्राप्त किये एवं भाग लेने वाले सभी बच्चों को सांत्वना पुरुस्कार वितरित किये गये | कार्यक्रम में संस्थान के निम्न सदस्यों ने संबोधित किया- श्रीमती हबीबा बानू संरक्षक, श्री जी.बी.सिंह जी अध्यक्ष, श्री अजब सिंह यादव महासचिव, श्री रामचन्द्र शर्मा कोषाध्यक्ष के अतिरिक्त श्री बाबूलाल शर्मा , राजकुमार शर्मा,श्री समीर सिंह यादव तथा ए.एस. पाल ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन अजीत शर्मा ने किया | समस्त कार्यक्रम की जानकारी महासचिव श्री अजब सिंह यादव द्वारा दी गई :-
संस्थान के कोषाध्यक्ष श्री रामचन्द्र शर्मा ने आय-व्यय का लेखा सभी सदस्यों के समक्ष प्रस्तुत किया। जिसे एक ध्वनी मत से पारित किया गया। गत कार्यकारिणी का कार्यकाल पूर्ण होने पर सभी सदस्यों ने अगले वर्षों के लिये निर्विरोध नई कार्यकारिणी बनाने के लिये डॉ. कोमल शर्मा को मनोनीत किया।
डॉ. कोमल शर्मा ने सर्वसम्मति से निर्विरोध नई कार्यकारिणी का चयन किया जिसकी सूची निम्नानुसार है:-
संरक्षक - श्रीमती हबीबा बानू तहसीन
उप संरक्षक - डॉ. जे. आर. यादव
अध्यक्ष - श्री जी. बी. सिंह
उपाध्यक्ष - श्री बाबूलाल शर्मा, श्री प्रभुदयाल विकल, श्री सुभाष कुशवाहा, श्री अशेश्वर साहनी
महासचिव - श्री अजब सिंह यादव
सचिव - श्री सी.एस. यादव, श्री विजय बहादुर रायजादा
कोषाध्यक्ष - श्री रामचन्द्र शर्मा
विधि सलाहकार - श्री गणेश शंकर तिवारी
सहायक कोषाध्यक्ष - श्री देवेद्र कुमार शर्मा
प्रवक्ता - श्री रामखिलाड़ी शर्मा, श्री अहिवरन सिंह पाल
संगठन सचिव- श्री एस. के. पटेल, श्री जोगेन्द्र विश्वकर्मा, श्री डॉ. बी. पी. सिंह
सांस्कृतिक मंत्री - लावण्य प्रभा चतुर्वेदी, श्री सर्वेश कुशवाह
कार्यकारिणी सदस्य - श्री दशरथ यादव, श्री श्याम बाबु माथुर, श्री सुशील श्रीवास्तव, श्री सुबहान अली, श्री बी.डी.यादव, श्री जोधसिंह, श्री सरन कुमार आजाद, श्री विजय बहादुर सिंह, श्री राजदेव शाह, श्री योगेश शर्मा

21 दिसंबर 2014

उत्तर भारतीय विकास संस्थान

उत्तर भारतीय विकास संस्थान

सभी के लिए एक हार्दिक नमस्कार, यदि आप इस पृष्ठ पर पहुँचे हैं तो एक उच्च संभावना है कि आप वास्तव में हमारे और हमारे दर्शन के बारे में गहराई से जानना चाहते हैं। शुरुआत में, इस पृष्ठ को पढ़ने के लिए धन्यवाद। लेखक उत्तर भारतीय विकास संस्थान है। अब तक आप जानते हैं कि हम उत्तर भारतीय विकास संस्थान पिछले 21 वर्षों से जनता के विकास के क्षेत्र में काम करने वाले उच्च गुणवत्ता वाले पेशेवरों की एक टीम हैं। हमारी ताकत हमारी टीम है और हमारी पूरी कोशिश है कि हम हमेशा अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें।

शेयर करें

Gmail Facebook Whatsapp Twitter Pinterest Telegram

सुझाव दें