76, Kalka Mata Mandir Road, Ganesh Nagar, Pahada, Udaipur, Rajasthan - 313001

संस्थापक संरक्षक की कलम से

मित्रो एवं बच्चो !! खुश रहो ।

उम्र के 77-78 वें पड़ाव पर मै क्या कहूँ अथवा क्या दूँ, समझ नहीं पा रहा हूँ मुझे खुशी है कि उत्तर भारतीय विकास मंच विगत 5 - 6 वर्षो में इस स्थिति में पहुँच गया है कि समाज के विकास के लिए महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सके। वार्षिक पत्रिका 'प्रगति' के माध्यम से अपनी विभिन्‍न गतिविधियों की जानकारी प्रदान कर अन्य लोगो को भी प्रेरित कर सके | मेरा आशीर्वाद एवं मेरी शुभकामनाएँ आपके साथ है | आप मिलजुल कर रहें समता, ममता, सहयोग, सहानुभूति एवं समर्पण भाव से परस्पर कार्य करे | पद, पैसा एवं पूर्वाग्रह से मुक्त होकर एकता एवं सद्भाव युक्त भाव से मंच के उत्तरोतर विकास मे अपना सहयोग प्रदान करें|

“ईद होली मिलन' समारोह उत्साह पूर्वक मनायें | मंच एवं समाज के शिक्षा वंचित लोगों को लाभान्वित करे | स्वयं के एवं मंच के बच्चों की शिक्षा-दीक्षा तथा उनके विकास हेतु अपना यथासम्भव योगदान प्रदान करे। पर्व त्यौहार एवं अन्य समारोह मिलकर मनाएँ यही मेरी शुभकामना एवं आशीर्वाद है |

मुझे खुशी है कि मंच के पदाधिकारी, सदस्य एवं आप सब सराहनीय कार्य कर रहे हैं। आप सभी से अनुरोध एवं आग्रह है कि मंच के पदाधिकारियों का खुले दिलो-दिमाग से सहयोग करे तथा मंच को नई ऊँचाई प्रदान करें |

आपका
रजनीकान्त वर्मा
संरक्षक

2005

उत्तर भारतीय विकास संस्थान

उत्तर भारतीय विकास संस्थान

सभी के लिए एक हार्दिक नमस्कार, यदि आप इस पृष्ठ पर पहुँचे हैं तो एक उच्च संभावना है कि आप वास्तव में हमारे और हमारे दर्शन के बारे में गहराई से जानना चाहते हैं। शुरुआत में, इस पृष्ठ को पढ़ने के लिए धन्यवाद। लेखक उत्तर भारतीय विकास संस्थान है। अब तक आप जानते हैं कि हम उत्तर भारतीय विकास संस्थान पिछले 21 वर्षों से जनता के विकास के क्षेत्र में काम करने वाले उच्च गुणवत्ता वाले पेशेवरों की एक टीम हैं। हमारी ताकत हमारी टीम है और हमारी पूरी कोशिश है कि हम हमेशा अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें।

शेयर करें

Gmail Facebook Whatsapp Twitter Pinterest Telegram

सुझाव दें