76, Kalka Mata Mandir Road, Ganesh Nagar, Pahada, Udaipur, Rajasthan - 313001

उत्तर भारतीय विकास संस्थान के सभी सदस्यों, पदाधिकारियों, भाईयों, बहिनों और बच्चों को हार्दिक बधाई देता हूं जिनके अथक प्रयास, लगन, निष्ठा, त्याग से संस्थान दिन-प्रतिदिन प्रगति के पथ पर अग्रसर हो रहा है। जिसकी चमक, खुशबू, मेवाड़ के ग्रामीण आँचल में देखने को मिलती है तथा संस्थान अपने उद्देश्य की तरफ बड़ी तेजी से अग्रसर हो रहा है | संस्थान द्वारा मेवाड़ के ग्रामीण स्कूलों में 2012-2014 में छात्र-छात्राओं को निःशुल्क कॉपियाँ तथा लेखन सामग्री वितरण की गई जिससे बच्चों में शिक्षा के प्रति रूझान बढ़ा तथा कई बच्चों ने स्कूलों में प्रवेश लिया तथा उच्च शिक्षा पाने का संकल्प भी लिया | बच्चों को शिक्षा से होने वाले फायदों तथा उनके विकास के बारे में संगोष्ठी द्वारा एवं पोस्टर, रैली द्वारा जानकारी दी गई।
पर्यावरण को बनाये रखने के लिए सैकड़ों वृक्षों को लगाया गया जिससे प्रकृति का संतुलन बराबर रह सके तथा मानव जीवन को प्राण वायु मिल सके | नारी जीवन के उत्थान एवं विकास के लिये बेटी बचाओ अभियान ग्रामीण आँचल में व्यापक स्तर पर चलाया गया जिसे पोस्टर प्रदर्शनी, भाषण, रैली, प्रभात फेरी, सलोगन के माध्यम से महिलाओं एवं बच्चियों को जाग्रत किया गया जिससे समाज में महिलाओं एवं बच्चियों के प्रति सुरक्षा एवं सम्मान की भावना पैदा हो | जब् नारी शिक्षित होगी तब समाज शिक्षित होगा। जब समाज शिक्षित होगा तो राज्य, राष्ट्र शिक्षित होगा। कार्यक्रम के दौरान कार्यक्रमों में बहुत बड़ी संख्या में महिलाओं महिलाओं बच्चों एवं पुरुषों ने भाग लिया जो अपने आप में संस्थान के लिए बहुत ही गौरव की बात है| ग्रामीण क्षेत्रों में संस्थान के प्रति महिलाओं, बच्चियों एवं पुरूषों के जिस उद्देश्य को लेकर संस्थान का गठन किया गया उसके लिये संस्थान दृढ़ सकल्प है |
मैं आप सभी महानुभावों से निवेदन करता हूँ कि आप संस्थान को इसी प्रकार तन, मन, धन से सहयोग प्रदान करते रहें, संस्थान दिन प्रति दिन प्रगति के पथ पर बढता चला जायेगा।
जब तक जीवन मेरा है, देश के खातिर लगाउंगा |
निर्धन और गरीबों को, आगे उन्हें बढ़ाऊँगा |
शिक्षा का प्रकाश दिखा कर, अन्धकार मिटाऊंगा |
मानव-मानव में प्रेम जगे, ऐसी ज्योति जलाउंगा ||
सभी पाठकों, सदस्यों, सहयोगियों का सहयोग के लिये बहुत बहुत धन्शवाद |
सुझाव दें