76, Kalka Mata Mandir Road, Ganesh Nagar, Pahada, Udaipur, Rajasthan - 313001

उत्तर भारतीय विकास संस्थान उदयपुर की प्रगति पत्रिका का छठवाँ संस्करण (2016-2017) स्व. श्री रजनीकांत वर्मा जी को सादर समर्पित है, जिन्हों ने अपने अथक प्रयास से दिनांक 24.10.1999 को इस समाजसेवी संस्थान की बिना किसी सरकारी, गैर सरकारी अनुदान के उत्तर भारत के प्रवासी लोगों की सेवा, सहायता व विकास के लिए निःस्वार्थ भावना से स्थापित किया | सदैव से उनका प्रयास रहा कि उत्तर भारत के लोगों को एक साथ लेकर मेवाड़ की पावन धरती पर कुछ ऐसे रचनात्मक व कल्याणकारी कार्य किए जाएं जिससे उत्तर भारत के लोगों का मान-सम्मान बढ़े तथा अपनी नम्नता, सहनशीलता, अच्छे आचरण व व्यवहार के लिए अपनी अमिट पहचान स्थापित करें। वे स्वयं भी उत्तर भारत के एक सम्मानीय, राजनैतिक, लेखक, विचारक, सहृदय एवं प्रभावशाली व्यक्ति थे |
सुझाव दें